Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम सेशन मिस करने पर रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने दी सजा, पत्नी रितिका ने कहा कुछ ऐसा सुन नहीं रुकेगी हंसी

आईपीएल का सीजन हो और मस्ती न हो ऐसा कैसे हो सकता है. इसमें जीत हार की टेंशन के बाद भी खिलाड़ी एन्जॉय करने का समय निकाल ही लेते हैं. साथ ही कुछ टीमों ने अपने खिलाड़ियों के लिए सजा का प्रावधान भी किया है. यह टीम कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस है.

रोहित शर्मा को दी गयी सजा 

मुंबई इंडियंस की टीम में खिलाड़ियों के लिए मजेदार सजा रखी गयी है. यह सजा टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ही दी गयी है.

दरअसल, मुंबई इंडियंस टीम की ओर से जिम सेशन मिस करने वाले खिलाड़ी को अजीबोगरीब सजा दी जाती है. इसके तहत खिलाड़ी को इमोजी कैरेक्टर प्रिंट वाला जंप सूट पहनना होता है. इसे पहनकर ही खिलाड़ी बस, होटल यहां तक कि एयरपोर्ट में भी नजर आते हैं.

ऐसा ही कुछ इस बार टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ हुआ. इसका वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है. जिसमें रोहित जम्प सूट में नजर अ रहे हैं.

ऋतिका ने लिए रोहित के मजे 

रोहित शर्मा को भी जिम सेशन मिस करने के बाद यह सजा भुगतनी पड़ी. इस तस्वीर में रोहित अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं. इसके बाद रोहित की वाइफ ऋतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिटमैन की यह तस्वीर शेयर कर मजेदार कैप्शन लिख डाला. ऋतिका ने लिखा, “दिस वाज इनवाइटेबल.”

Aawww!! He is so CUTEE 😍 . Our Hitman in MI Emoji Jumpsuit! 😂😘😍

A post shared by Rohit & Ritika 💕 (@rohikaforever) on May 17, 2018 at 9:05am PDT

चौथे स्थान पर पहुंची मुंबई 

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरुवार को ‘करो या मरो’ के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हुई. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली. इसी के साथ ही मुंबई इंडियन्स की टीम पॉइंट टेबल पर चौथे स्थान पर पहुँच गई है. एक और मैच जीत कर मुंबई की टीम प्ले ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर सकती है.

The post जिम सेशन मिस करने पर रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने दी सजा, पत्नी रितिका ने कहा कुछ ऐसा सुन नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.