Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी, कोहली, रोहित, रैना, गेल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के सिर सजी है ऑरेंज कैप, जानिए कौन है ये

आईपीएल का नाम आते ही जहन में विस्फोटक बल्लेबाजों की छवि आ जाती है। जब ये सवाल उठता है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज के होंगे तो अपने आप ही दिमाग में क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एम एस धोनी, सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों के नाम आ जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मौजूदा सीजन यानि आईपीएल 2018 में अब तक इनमें से कोई भी बल्लेबाज रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर नहीं है। जी हां, इस बार जिस खिलाड़ी के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है वो इनमें से कोई भी नहीं है। आईपीएल के 31 मैचों के बाद ऑरेंज कैप के मालिक चेन्नई सुपर किंग्स का खिलाड़ी अंबाती रायडू हैं।