Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या ‘किंग्स इलेवन’ को चुनौती दे पाएंगे ‘रॉयल्स’

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 का 40वां मुकाबला मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो आज का मैच उसे हर हालत में जीतना पड़ेगा। करो या मरो के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए राहत की बात ये है कि आज का मैच उसी के हॉम ग्राउंड यानी जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिक्य रहाणे अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर इस मैच मो जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सीबीएसई के इस फैसले की जमकर की तारीफ, जानिएं क्यो

अगर बात करें पॉइंट टेबल की तो राजस्थान रॉयल्स अभी सबसे आखरी में बनी हुई है। अब तक राजस्थान ने 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम के हाथ महज तीन ही जीत लग पाई है जबकि टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में जीत के बाद 6 अंक अर्जित कर पॉइंट टेबल पर 8वें स्थान पर है। रॉयल्स ने अपने पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, इस कारण उनकी टीम में शायद जोश की कमी हो।

एक तरफा प्यार में हैवान बना युवक, दलित युवती के साथ किया ये..

लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाडिय़ों को अपने पिछले मैचों में मिली हार को भुलाकर इस मैच में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा और इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान में उतरना होगा। वहीं बात करें पंजाब की टीम की तो, आर अश्विन अपनी गेंदों से ही नहीं बल्कि अपनी कप्तानी से भी विरोधी टीमों को चौका रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। राजस्थान पर मिली इस जीत के बाद पंजाब के खिलाडिय़ोंं में जोश की कोई कमी नहीं होगी और टीम एक बार फिर से रॉयल्स पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आईपीएल की शुरुआती सत्र की विजेता टीम के लिए गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बाहर होने के बाद कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

सलवार सूट में डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में उतरेगी ये भारतीय महिला पहलवान

बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण टीम ऐसी स्थिति में आ गई है जहां से उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच जीतना होगा। सत्र में घरेलू मैचों में राजस्थान का रिकॉर्ड बेहतर है जहां उन्होंने तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज की है लेकिन कल होने वाले मैच में उसे फिर से नई शुरुआत करनी होगी। कप्तान अभजक्य रहाणे, इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी के औसत प्रदर्शन ने टीम की स्थिति को और खराब किया है। मेजबानों के लिए इन तीनों का चलना जरूरी है। वेस्टइंडीज के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने हालांकि प्रभावित किया है जबकि बड़ी रकम के साथ टीम से जुड़े जयदेव उनादकट ने सिर्फ सात विकेट लिए है। किंग्स इलेवन पंजाब पॉइंट टेबल पर अभी तीसरे पायदान पर है। आज के मैच में टीम चाहेगी की वह रॉयल्स पर जीत दर्ज कर शीर्ष चार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। पंजाब अगर कल बड़े अंतर से जीतता है तो वह तालिका में दूसरे स्थान पर आ सकता है।

बिहार के नवादा में युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अभी तक खेले गए मैचों में क्रिस गेल और केएल राहुल ने अच्छी शुरूआत दी है। हालांकि मयंक अग्रवाल, करुण नायर और मार्कस स्टोइनिस भी अच्छा योगदान देने में सक्षम है। उनकी गेंदबाजी में विविधता है जिसमें अनुभवी रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के साथ अफगानिस्तान के युवा मुजीब उर रहमान को समझने में विपक्षी टीम को परेशानी हो रही है। अब पंजाब के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। अब देखना ये होगा कि क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से पंजाब को चुनौती दे पाएंगे या एक बार फिर टीम का लचर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।