रिषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से सबका मन खूब मोहा है। वो हर मैच में और बेहतर होकर उभर रहे हैं। पंत अब धीरे-धीरे अपने आपको रन मशीन में तब्दील कर रहे हैं। 10 मई को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला गया था।
इस मैच में हैदराबाद ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। मैच भले ही हैदराबाद ने जीता हो, लेकिन दिल रिषभ पंत ने जीता है। इस मैच में पंत ने 63 गेंदों में 128 रन बनाए थे। हालांकि इसी बीच रिषभ पंत ने अपनी इस पारी का श्रेय कुछ छोटे बच्चों को दिया है।
हैदराबाद के खिलाफ पंत ने खेली तूफानी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिषभ पंत ने इस सीजन सबसे आक्रमक रूख अख्तियार किया। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में रिषभ पंत अकेले विरोधी टीम पर भारी पड़ गए थे। उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ 63 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से 128 रन की नाबाद पारी खेली थी।
यह आईपीएल में रिषभ पंत की सबसे उम्दा पारी है। रिषभ पंत ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर बने हुए हैं। आईपीएल के 11 मैचों में पंत के बल्ले से 521 रन निकले हैं।
बच्चों ने मांगी थी दुआएं

रिषभ पंत का शतक कोई अनायास नहीं आ गया है। इसके लिए कई बच्चों ने मैच से पहले दुआ मांगी थी। इसी का नतीजा है कि रिषभ पंत ने उम्दा शतकीय पारी खेली है। मैच शुरु होने से पहले रिषभ पंत ने इन बच्चों से मुलाकात की थी। उस दौरान बच्चों ने शतक लगाने की बात कही थी और यह भी बताया कि इसके लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना भी की। इसका खुलासा खुद रिषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक फोटो अपलोड करते हुए दी। अपनी पोस्ट में रिषभ पंत ने लिखा कि,
”इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि बच्चे आत्मा से शुद्ध होते हैं। जब मैं मैच से पहल उन बच्चों से मिला तो उन्होंने कहा कि भाईया आपको 100 मारनी है। हम सब तुम्हारे के लिए प्रार्थना करेंगे। मैंने कहा कि मैं इसे करने के लिए अपने स्तर से सर्वोत्तम प्रयास करूंगा। मेरे विचार से वो आशीष सफल हुई। जो मुझे हमेशा दिल से आशीर्वाद देते हैं और मुझे हमेशा प्यार करते हैं उनकी तस्वीर हैं।”
आज आरसीबी से भिड़ेगी दिल्ली

बता दें कि शनिवार को फिरोज शाह कोटला में दिल्ली बनाम रॉयल चेलैंजर्स बेंगलुरू के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। टूर्नामेंट से दिल्ली डेयरडेविल्स लगभग-लगभग बाहर हो चुकी हैं।
वहीं आरसीबी को अभी भी आस लगी हुई है। हालांकि यह राह आसान नहीं है। आरसीबी के खिलाफ एक बार फिर रिषभ पंत अपनी तूफानी पारी दिखा सकते हैं।
The post ऋषभ पन्त का खुलासा इन छोटे बच्चो की वजह से हैदराबाद के खिलाफ लगा सके तूफानी शतक appeared first on SportzWiki Hindi.

