Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टीम को लगा करारा झटका टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच डबलिन में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आयरलैंड की क्रिकेट टीम को टेस्ट क्रिकेट की मान्यता मिलने के बाद ये उनका पहला टेस्ट मैच है। इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने आयरलैंड पर अपनी पकड़ तो मजबूत बना ली है लेकिन इस खुशी के साथ ही पाकिस्तान को एक बहुत ही निराशाजनक खबर मिली है।

मोहम्मद आमिर को लगी चोट

पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को आयलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान चोट लग गई है। मोहम्मद आमिर की पुरानी घुटने की चोट इस मैच में एक बार फिर से उबरकर सामने आ गई है। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को चोट लगने के साथ ही पाकिस्तान की टीम के बड़ी चिंता में पड़ गई है। क्योंकि कुछ ही दिनों में पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने को है।

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने जतायी चिंता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच अजहर महसूस ने भी मोहम्मद आमिर की चोट को स्वीकारते हुए चोट को लेकर चिंता व्यक्त की है। अजहर महमूद ने कहा कि

“दुर्भाग्यशाली है कि वो पाच साल के बाद वापस लौटे और उसके बाद से तो वो लगातार हमारे लिए हर फॉर्मेट में खेल रहे हैं। हमें उनके वर्कलोड को भी मैनेज करना होगा। शायद ये भी है कि भविष्य में वो कहां खड़े हैं।”

भविष्य में आमिर के वर्कलोड को करना होगा मैनेज

अजहर महमूद ने आगे कहा कि

हम उनको टेस्ट क्रिकेट खेलाना चाहते हैं, क्योंकि वो हमारे नंबर एक गेंदबाज हैं और हम तो चाहते हैं कि वो दौड़े और गेंदबाजी करे। अगर ये वर्कलोड है तो मैंने कई तरह के गेंदबाज देखे हैं, लेकिन उनका शरीर इस तरह का काम नहीं ले सकेगा। तो वो एक या दो फॉर्मेट खेलने को लेकर अपना प्रबंधन कर सकते हैं। लेकिन उनके लिए तो ये एक बहुत बड़ी चिंता होगी और उम्मीद करते हैं कि वो उनके वर्कलोड को भविष्य में मैनेज करे।”

उम्मीद है वो जल्द हो जाएंगे ठीक

ये उनके घुटने की पुरानी दिक्कत है उम्मीद है कि वो कल तक ठीक हो जाएंगे और हमारे लिए गेंदबाजी करेंगे। उन्हें बर्फ से सेंकाई दी जा रही है और वो ठीक हो जाएंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टीम को लगा करारा झटका टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.