खेल डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व में महान खिलाडी के रूप में है गैरी क्रिस्टन ने विराट कोहली की आक्रामकता और सुधार के प्रति भूख को लेकर एक विशेष बयान दिया है क्रिस्टन ने भारतीय टीम को 2011 वर्ल्डकप में चैंपियन बनाया था और उनके तीन साल का कार्यकाल पूर्ण रूप से 2011 में पूरा हुआ।
क्रिस्टन ने बयान में कहा कि, "वह एक महान खिलाड़ी हैं। वह लगातार सुधर और बेहतर हो रहा है। मुझे उनके साथ काम करने में आनंद मिलता है क्योंकि वह लगातार खेल के बारे में जानना चाहता है और सभी महान खिलाड़ी ऐसा ही करते हैं।"पूर्व कोच ने कोहली के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलने के फैसला का समर्थन किया है।
क्रिस्टन ने आगे कहा कि "इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार होना अच्छा है , किसी भी खिलाड़ी की तैयारी अच्छी है,"उन्हें उम्मीद हैं कि भारत-इंग्लैंड श्रृंखला उत्सुकता से लड़ी जाएगी।"यह एक प्रतिस्पर्धी श्रृंखला होगी। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं,"आरसीबी के कोच तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में बात करते हुए कहा कि वह आईपीएल में नयी प्रतिभा देखने के लिए रोमांचित हैं और महसूस करते हैं कि भारतीय क्रिकेट के विकास में "आईपीएल लीग" एक बड़ी भूमिका निभाता है।