Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हुक्का पीकर इन खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न 

नई दिल्ली
अाईपीएल 11-सीजन की चैम्पियन बनी टीम चैन्नई सुपर किंग्स को अभी तक जीत का हैंगओवर नहीं उतरा है। अब मैदान से बाहर जश्न का दौर शुरू हो चुका है। सीएसके हर तरह से अपनी जीत की खुशी को मना रही है। हाल ही में एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम के खिलाड़ी हुक्का पीते हुए दिखाई दे रहे है।  

ड्रेसिंग रुम, स्टेडियम के बाहर, बस के अंदर मने जश्न के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। फाइनल में शतक ठोकने वाले शेन वॉटसन के साथ ऋषभ पंत अौर सीएसके टीम के अन्य साथी खिलाड़ी भी हुक्के का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।