भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का कद क्रिकेट की दुनिया में कितना बड़ा ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। महेन्द्र सिंह धोनी ने जिस तरह से भारतीय क्रिकेट को योगदान दिया वो एक अमूल्य योगदाव की तरह है। इसी कारण से धोनी को भारतीय क्रिकेट में बहुत सम्मान के साथ नाम लिया जाता है।

धोनी को कहा जाता है थाला(लीडर)
उसी तरह से महेन्द्र सिंह धोनी पिछले 11 साल से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। धोनी भले ही झारखंड के रहने वाले हैं लेकिन उनका चेन्नई के साथ जैसा एट्रेक्शन है उससे तो वो चेन्नई के निवासी की तरह की माने जाते हैं। इसी कारण ने धोनी को चेन्नई में थाला यानि एक नायक कहा जाता है।

श्रीसंत धोनी को नहीं मानते थाला
महेन्द्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के साथ ही पूरी तमिलनाडू में थाला तो कहा जाता हैं लेकिन वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके बागी खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत धोनी को सबसे बड़ा थाला(लीडर) नहीं मानते हैं। हालांकि श्रीसंत ने ये माना है कि इससे धोनी के सम्मान बिल्कुल भी कम नहीं कहा जा सकता है।

धोनी नहीं बल्कि श्रीसंत ने अजीत अन्नान को माना थाला
शांताकुमारन श्रीसंत ने कहा कि “मुझे विश्वास है कि केवल एक थाला है। केवल चेन्नई ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में केवल एक ही थाला है। मैं उस थाला का बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने बहुत ज्यादा पोस्टर देखे हैं जिसमें कहा जाता है कि धोनी हमारे थाला है। और इसी तरह की चीजें कही जाती है। लेकिन यहां पर केवल एक ही थाला हैं और वो हैं हमारे फेवरेट एक्टर अजिथ अन्नान।”

धोनी है एक सम्मानिय खिलाड़ी
हालांकि इन सबके बीच भले ही श्रीसंत ने धोनी को थाला नहीं मानकर अजीत अन्नान को सबसे बड़ा थाला माना है लेकिन श्रीसंत धोनी का बड़ा सम्मान करते हैं। श्रीसंत ने कहा कि “इसका मतलब ये नहीं है कि दूसरे किसी से कम धोनी के स्तर को आंका जा सकता है। हम सभी धोनी का कैप्टन कुल के तौर पर सम्मान करते हैं। मैं उनके अंडर में खेलने को अपना सम्मान मानता हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post चेन्नई समेत पूरा देश देता है धोनी को सम्मान, लेकिन ये क्या कह गये एस. श्रीशंत appeared first on SportzWiki Hindi.