Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा

खेल डेस्क। टेस्ट क्रिकेट में अपना पर्दापण करने को लेकर अफगानिस्तान भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच मी सीरीज खेलेगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला ये एकमात्र टेस्ट 14 जून से खेला जाएगा। भारत के खिलाफ खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट ने 16 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की पर राशिद बोले, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के बाद सबसे लोकप्रिय इंसान मैं!

इस मैच के लिए कप्तानी की कमान असगर स्टैनिकजई को सौंपी गई है। जबकि भारत के स्पिन पिच को देखते हुए टीम में पांच स्पिन गेंदबाजों मुजीब उल रहमान, राशिद खान, जाकिर खान और हमजा कोटक को जगह दी गई है। उल्लेखनीय है कि इनमें से राशिद खान और मुजीब-उर-हरमान दोनों ने हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 में शानदार प्रदर्शन किया था। जहां राशिद खान इस सीजन की उपविजेता रही सनराइजर्स हैदराबाद में खेलते नजर आए थे तो वहीं मुजीब आइपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने का मौका मिला था।

फाइनल जीतने के बाद भी इस खिलाड़ी को आखिर क्यो याद आई आरसीबी

वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जहीर खान आइपीए के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले थे। इससे पहले जहीर खान अफगानिस्तान की तरफ से अंडर19 विश्व कप में भी हिस्सा ले चुके हैं। इस बार अफगानिस्तान की अंडर 19 टीम ने अंडर 19 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इन तीनों के अलावा चौथे स्पिनर अमीर हमजा घरेलू प्रथम श्रेणी मुकाबरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

सरकार ने विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं की: सीएम राजे

टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम- असगर स्टैनिकजई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, इशानुउल्लाह जन्नत, रहमत शाह, नासिर जमाल, हशमतउल्लाह शाहिदी, अफसर जाजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जाकिर खान, हमजा कोटक, सैयद अहमद शेरजाद, यामिन अहमदजई, वफादार मोहनद और मुजीब उल रहमान।