मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2018 में वापसी करना शुरू कर दिया है और शुरूआती कुछ हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पिछले 4 मैचों में से तीन मैच जीतकर प्लेऑफ़ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखा है.
फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम के पॉइंट्स टेबल पर 8 अंक है. मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 मैच खेल लिए है. जिसमे से उसे 4 मैचों में जीत मिली है और 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल के पांचवे स्थान पर बनी हुई है.
रितिका मुंबई का हर मैच देखने पहुंच रही है स्टेडियम में

आपकों बता दे, कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह मुंबई इंडियंस का हर मैच देखने स्टेडियम पर पहुंच रही है और मुंबई इंडियंस की टीम को जमकर सपोर्ट कर रही है.
मुंबई इंडियंस की हर खुशी में रितिका स्टेडियम में बैठकर खुश हो रही है और मुंबई इंडियंस के हर दुःख में रितिका उदास हो रही है.
रितिका के साथ हर मैच में देखने को मिल रहा है मिस्ट्री मैन

आपकों बता दे, कि रितिका सजदेह के साथ मुंबई इंडियंस के हर मैच में एक मिस्ट्री मैन भी देखने को मिल रहा है. यह मिस्ट्री मैन रितिका के साथ मुंबई इंडियंस की खुशी सेलिब्रेट करता हुआ दिखता है.
रोहित शर्मा के ससुर है मिस्ट्री मैन

रितिका सजदेह के साथ मुंबई इंडियंस का हर मैच देखने आ रहा मिस्ट्री मैन और कोई नहीं, बल्कि रोहित शर्मा के ससुर व रितिका के पिताजी है. रितिका के पिताजी का नाम बॉबी सजदेह है.
आपकों बता दे, कि रितिका व रितिका के पिताजी के साथ कुछ मैच देखने रितिका की माँ टीना सजदेह भी नजर आ रही है.
रोहित से साल 2015 में हुई है शादी

आपकों बता दे, कि रितिका सजदेह और रोहित शर्मा की शादी 13 दिसंबर साल 2015 में हुई. कुछ समय तक दोनों ने एक-दुसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली थी. दोनों की मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी. कहा जाता है, कि दोनों की मुलाकात युवराज सिंह ने कराई थी.
The post कौन है ये शख्स जो हर मैच में रितिका के साथ मुंबई के मैच में रहता है मौजूद? appeared first on SportzWiki Hindi.