खेल डेस्क। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदो में 33 रनो की तूफानी पारी खेलने वाले कृषणप्पा गौतम ने अपने बयान से सुर्खिया बटोर ली है और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम और किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रवि चंद्रन अश्विन के विकेट को लेकर एक बयान दिया है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कृष्णप्पा गोथम ने ब्रेंडन मैक्कुलम का विकेट आईपीएल का पसंदीदा विकेट बताया है उन्होंने कहा कि ''तीन कारण थे की यह विकेट मेरा पसंदीदा क्यों है। यह मेरा पहला विकेट और यह ब्रेंडन मैकुलम का विकेट था और यह बैंगलोर में था जयपुर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आर अश्विन का विकेट मेरा पसंदीदा विकेट था। यह एक ऑफस्पिनर के लिए एक खुशी है ''
जब उनसे ऑफस्पिन अब लेगस्पिन पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इसे अलग-अलग रूप में देखता हूं। स्पिनर अच्छी तरह से अपना काम कर रहे हैं। यह ऑफस्पिन, लेगस्पिन, चिनमान या बाएं हाथ के रूढ़िवादी नहीं है। हम ऐसे स्थान पर खड़े हैं जहां हर स्पिनर अपने तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।