Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर "क्रिकेट के भगवान" सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाडी को बताया वर्ल्ड का बेस्ट स्पिनर

खेल डेस्क। क्रिकेट के महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड के बेस्ट स्पिनर की घोषणा की उन्होंने अफगानिस्तान टीम के शानदार स्पिनर राशिद खान को बेस्ट स्पिनर का दर्जा दिया शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में राशिद खान ने टीम के लिए शानदार आल राउंडर प्रदर्शन किया और सनराइजर्स को जीतने अहम भूमिका निभाई।

सचिन ने कहा कि मैंने "हमेशा महसूस किया राशिद एक अच्छा स्पिनर था लेकिन अब मैं यह कहने में संकोच नहीं करूंगा कि वह इस प्रारूप में दुनिया का सबसे अच्छा स्पिनर है। आपको याद है कि उसे कुछ बल्लेबाजी कौशल भी मिला है। महान लड़का,"

एसआरएच को आखिरी ओवर्स में जल्दी रन बनाने की जरूरत थी उस समय रशीद ने 18 वें ओवर में राशिद ने क्रीज पर पहुंचने पर टीम को174 रनो के स्कोर तक पंहुचा दिया और इस पारी में राशिद ने चार छक्के और दो चौके लगाए।