राजस्थान रॉयल्स के अंतिम मैचों के दौरान टीम का साथ छोड़ वापस ऑस्ट्रेलिया लौटे राजस्थान रॉयल्स के मेंटोर शेन वार्न ने टीम के प्ले ऑफ़ में पहुचने पर बधाई दी है. इससे पहले रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवेन पंजाब के मैच पर राजस्थान रॉयल्स की टीम और फैन्स की निगाहें टिकी थीं. क्योंकि किंग्स इलेवेन पंजाब की हार ही राजस्थान रॉयल्स को प्ले ऑफ में पहुंचा सकती थी. अंत में हुआ भी यही. चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवेन को पांच विकेट से हराकर उसके प्ले ऑफ़ में पहुँचने के अरमानो को तोड़ दिया. जबकि राजस्थान के लिए प्ले ऑफ़ के दरवाजे खोल दिए.

राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन में प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है. जिस वजह से टीम अंतिम छड़ों में प्ले में जगह पक्की कर पायी. लेकिन अब जब टीम प्ले ऑफ़ में पहुंच चुकी है तो उसके फैन्स के लिए ये सबसे बड़ी ख़ुशी है. राजस्थान रॉयल्स को पहले सीजन में चैंपियन बनाने वाले शेन वार्न. अब टीम के मेंटोर के तौर पर जुड़े नज़र आते हैं. लेकिन फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं. उन्होंने राजस्थान को प्ले ऑफ़ में पहुँचने के लिए ट्विटर पर बधाई दी है.
शेन वार्न ने ट्विटर पर लिखा ”प्ले ऑफ़ में पहुँचने के लिए राजस्थान रॉयल्स परिवार को बधाई. हमने कर दिखाया. सभी लोगों के लिए काफी खुश हूं. आधे टूर्नामेंट के बाद क्या शानदार वापसी की. इस समय तुम सब पर गर्व है”
Congrats to the @rajasthanroyals family for making the play offs – we did it ! So happy for everyone involved & what an amazing effort it was to comeback after the first half of the tournament !! Feeling very proud of you all right now !
— Shane Warne (@ShaneWarne) May 20, 2018
मालूम हो राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में से सात में जीत दर्ज की जबकि सात में उसे हार मिली है. अब प्ले ऑफ़ में उसका मुकाबला तीसरे नंबर की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ 23 मई को होगा. लेकिन राजस्थान के लिए समस्या इस बात की है कि उसके दो बड़े खिलाड़ी जोस बटलर और बेन स्टोक्स पहले ही टीम को छोड़ कर जा चुके हैं.
The post राजस्थान रॉयल्स के प्ले ऑफ़ में पहुँचने पर शेन वार्न ने दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.
