Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीए के साथ लीमैन को नई कोचिंग भूमिका मिली

मेलबर्न 
गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण आस्ट्रेलिया के कोच पद से इस्तीफा देने को बाध्य हुए डेरेन लीमैन अब यहां राष्ट्रीय परफोर्मेंस कार्यक्रम के तहत युवा प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने आज यह जानकारी दी। इस नई भूमिका में लीमैन क्रिकेट आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय परफोर्मेंस कार्यक्रम के मुख्य कोच ट्राय कूली के अंतर्गत काम करेंगे। 

राष्ट्रीय टीम का प्रभार संभालने से पहले ब्रिसबेन में राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र के साथ काम करने वाले लीमैन कूली , रेयान हैरिस और क्रिस रोजर्स के साथ मिलकर राष्ट्रीय परफोर्मेंस टीम ( एनपीएस ) के विकास पर नजर रखेंगे। लीमैन को 2019 तक आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था लेकिन मार्च में केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण उन्हें कार्यकाल के बीच में ही पद छोडऩे को बाध्य होना पड़ा। उन्होंने हालांकि इस मामले में क्लीनचिट दी गई थी। सीए के अनुसार लीमैन अक्तूबर तक अपने नये पद पर काम करेंगे।