Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई की जीत के बाद मैक्सवेल ने किया धोनी का अपमान, दिग्गज कप्तान को छोड़ इन्हें दे डाला ट्रॉफी जीतने का पूरा श्रेय

पिछले दो सत्रों में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम बहुत खराब समय रहा था क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2016 और 2017 संस्करण में भाग नहीं ले सके। वे सट्टेबाजी और अन्य घोटालों के गंभीर अपराध में शामिल पाए गए जिसके कारण उन्हें दो साल का निलंबन झेलना पड़ा था। उन्होंने इस संस्करण के आईपीएल में अपना रास्ता बनाया और अपने शानदार प्रदर्शन के चलते फाइनल जीतकर नया कारनामा किया है।

उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेला और वानखेड़े स्टेडियम में मेजबानों हराकर शानदार शुरुआत दी। हालांकि, ड्वेन ब्रावो अगर उस मैच में अच्छा नहीं कर पाते तो मैच मुठ्ठी से निकल सकता था। इसके बाद, ब्रावो की शानदार बल्लेबाजी के चलते टीम वो मैच जीतकर दो साल बाद आईपीएल में बहुत अच्छी वापसी की।

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का शानदार प्रदर्शन रहा है, लेकिन बीच के कुछ मैचों में उन्होंने खराब प्रदर्शन किया जिसके कारण ऐसा लग रहा था कि क्वालीफाई कर पायेगी या नहीं। हालांकि, उन्होंने अच्छी वापसी करते हुए आगे बढ़े और पहले क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया और ग्रैंड फाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद फाइनल मैच भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही खेला गया, जिसमें शेन वॉटसन ने वास्तव में बेहद जबरदस्त बल्लेबाजी की और केन विलियम्सन की गेंदबाजी वाली कहे जाने वाली टीम को हराया दिया।

इस शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल ने भी ट्वीट करते हुए वॉटसन और सीएसके की पूरी टीम को बधाई दी है।

मैक्सवेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है,

“इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अपने विशेष प्रदर्शन के लिए शेन वॉटसन को बहुत-बहुत बधाई और मैं खुश हूँ! वास्तव में क्या सीजन था! एक शानदार वापसी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स तथा स्टीफन फ्लेमिंग को बधाई।”

इस प्रकार धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स की इस शानदार जीत पर हर कोई बधाई भरे संदेश भेज रहे है और साथ ही टीम के खिलाड़ी मौज मस्ती में लगे हुए है।

हालाँकि मैक्सवेल ने अपने इस ट्वीट में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम कही भी मेंशन नहीं किया, जबकि वास्तविकता तो यही है, कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने अकेले दम पर टीम को संगठित किया और 2 साल बाद वापसी करते ही चेन्नई को जीत दिलाया.

The post चेन्नई की जीत के बाद मैक्सवेल ने किया धोनी का अपमान, दिग्गज कप्तान को छोड़ इन्हें दे डाला ट्रॉफी जीतने का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.