स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई इंडियंस के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में अभी तक 10 मैच खेले है। पांड्या ने इस दौरान इस आईपीएल में भारतीय गेंदबाजों की ओर से सबसे ज्यादा 16 विकेट चटका कर टॉप में है।
मयंक मार्कंडे आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है। मार्कंडे ने इस सीजन में अभी तक 11 मैच खेले है और पांड्या के बाद सबसे ज्यादा 14 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज है।
इस सीजन में उमेश यादव आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक है। उमेश यादव ने इस सीजन में अभी तक 10 मैच खेले है। यादव ने इस दौरान 14 विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल कर है।
सिद्धार्थ कौल को इस सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड दौरे के वनडे व टी20 टीम में शामिल किया है। कौल ने इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 10 मैचों 13 विकेट झटके है।
Herald