Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम में शामिल हुआ ये दिग्गज खिलाडी

खेल डेस्क। पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को विकेट से हरा दिया और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गयी है पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच कड़ी चुनौती दी है लेकिन इंग्लैंड की टीम में मार्क स्टोनमैन की जगह केटन जेनिंग्स को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने मार्क स्टोनमैन को छोड़कर 12 सदस्यीय टीम में सिर्फ एक बदलाव किया, जिन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की दो पारियो में 4 और 9 रन बनाने के बाद पहले टेस्ट मैच में संघर्ष किया। 25 वर्षीय जेनिंग्स ने इंग्लैंड के लिए अब तक छह टेस्ट मैच खेले है उनमें से आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगस्त 2017 में खेला था।

चयनकर्ता ने सोमवार को कहा, "केटन जेनिंग्स ने दिसंबर 2016 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट मैच में शतक लगाने में एक मजबूत इरादा दर्शाया" इस सीजन में जेनिंग्स ने काउंटी क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें उन्होंने पिछले सात पारियों में तीन शतक बनाये है।