पुणे
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो साल का बैन झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इस सीजन में वापसी की और वापसी भी एकदम धांसू। टीम ने लीग मैच का आगाज और अंत जीत के साथ किया। रविवार को आखिरी लीग मैच में सीएसके ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराया।
इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक ऐसी चाल चली, जिससे सभी किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज चारों खाने चित हो गए। धौनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बताया भी कि क्यों उन्होंने बैटिंग ऑर्डर में इतने बड़े बदलाव किए। इसके अलावा धौनी ने टीम ओनर्स की भी खूब तारीफ की। धौनी ने कहा, 'टीम ओनर्स बहुत अच्छे रहे हैं। कुछ लोग हैं जो खिलाड़ियों के बहुत करीब हैं। उनका खेल को समझने वाला इतिहास रहा है। इस वजह से कप्तान का काम आसान हो जाता है।'
'टीम अच्छी हो तो कप्तान का काम आसान होता है'
धौनी ने कहा, 'अगर आपके पास अच्छी टीम नहीं रहती है तो कप्तान के लिए भी मुश्किलें पैदा होती हैं। हम खिलाड़ियों को शामिल करते गए और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। सबसे बड़ा बदलाव दो साल बाद होगा, जब इनमें से कई खिलाड़ी टी20 मैच के लिए फिट भी नहीं होंगे। अगर पिछले 10 साल देखूें तो ये अच्छे रहे हैं। हम प्रोसेस सही रखना चाहते हैं तभी रिजल्ट मिलते हैं।' धौनी ने कहा, 'पिछले कुछ फाइनल्स ऐसे रहे हैं, जहां मुझे पता है कि गलती कहां हुई थी। इस फॉरमैट में कुछ बड़े शॉट्स और एक-दो रनआउट मैच को पलट सकते हैं। हर कोई जीतना चाहता है। नॉकआउट में पहुंचने के लिए सबसे मेहनत की है। टॉप की दो टीमों के एक एक्स्ट्रा लाइफ मिली है।'