Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच नामी आईपीएल खिलाड़ियों से भी महंगे बिके प्रो कबड्डी लीग में मोनू गोयत

इन दिनों सोशल मीडिया में नई सनसनी बनकर उभरे मोनू गोयत खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वीवो प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर ने मोनू गोयत को 151 लाख रूपये में खरीदा है। यह अब तक का अपने नाम में कबड्डी का रिकॉर्ड है।

आईपीएल के बाद प्रो कबड्डी की खुमारी सभी देशवासियों में चढ़ने लगी है। हालांकि इसी बीच एक दिलचस्प आंकड़े पर नजर डाले तो मोनू गोयट की फीस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों से भी महंगी है। आइए एक नजर डालते हैं इन पांच खिलाड़ियों पर…

1- स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेल रहे थे। कर्नाटक के रहने वाले बिन्नी को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रूपये में खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स में बिन्नी के अलावा श्रेयश गोपाल और कृष्णप्पा गौतम भी कर्नाटक की टीम से खेलते हैं। इस सीजन स्टुअर्ट बिन्नी ने 7 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 111.82 की औसत से 44 रन बनाए। फीस के मामले में स्टुअर्ट बिन्नी मोनू से 1 करोड़ रूपये कम हैं।

The post इन पांच नामी आईपीएल खिलाड़ियों से भी महंगे बिके प्रो कबड्डी लीग में मोनू गोयत appeared first on SportzWiki Hindi.