एबी डिविलियर्स ने अचानक क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया है. एबी डिविलियर्स के संन्यास लेने के बाद से ट्विटर पर कई ट्विट आ रहे है.
एबी डिविलियर्स के संन्यास के बाद अब क्रिकेट के दिग्गजों के कई तरह के ट्विट आ रहे है. इसी बीच एबी को याद करते हुए सुरेश रैना ने भी ट्विट कर दिया है.
विश्व क्रिकेट करेगा आपकों मिस

सुरेश रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एबी डिविलियर्स के लिए ट्विट करते हुए लिखा, पक्का आपकों विश्व क्रिकेट बहुत ज्यादा मिस करेगा. हम भारत के लोग आपकों दिल खोलकर प्यार करते है. आप अब अपनी दूसरी पारी का लुफ्त लीजिये.
यहाँ देखे सुरेश रैना का ट्विट
The world of cricket will definitely miss you, @ABdeVilliers17! Loads and loads of love from all of us in India. Enjoy your second innings. #TopMan #Mr360 #Superman
— Suresh Raina (@ImRaina) May 23, 2018
भारतीय क्रिकेट के कई और दिग्गजों ने भी एबी को दिया शुभकामना संदेश

एबी डिविलियर्स के संन्यास के बाद भारतीय टीम के कई दिग्गजों ने उन्हें ट्विट कर उनके आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी है.
एबी डिविलियर्स को लेकर केएल राहुल, सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग और युज्वेंद्र चहल जैसे भारतीय क्रिकेटरों ने ट्विट किये है.
“Cricket is a very simple game KL. The more u keep it that way the more the game will give you back.”
This Is the advice this great man gave me when I was 21. You will always be my Favourite Cricketer @ABdeVilliers17#ThankYouABD pic.twitter.com/ceGpu5uw8j
— K L Rahul (@klrahul11) May 23, 2018
Like your on-field game, may you have 360-degree success off the field as well. You will definitely be missed, @ABdeVilliers17. My best wishes to you! pic.twitter.com/LWHJWNXcVG
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2018
Congratulations @ABdeVilliers17 , the most loved cricketer in the world, on a wonderful career. International cricket will be poorer without you, but you will continue to be celebrated by cricket fans around the world pic.twitter.com/uA7CBlYE9F
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 23, 2018
शानदार रहा है क्रिकेट करियर

आपकों बता दे, कि एबी डिविलियर्स ने अपने देश साउथ अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट मैच, 228 वनडे मैच और 78 टी-20 मैच खेले. जिसमे एबी ने 114 टेस्ट मैचों में 50.66 की औसत से 8765 रन, 228 वनडे मैचों में 53.5 की औसत से 9577 रन व 78 टी-20 मैच में 26.12 की औसत से 1672 रन बनाये हुए है.
उनका आईपीएल करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने अबतक आईपीएल के 141 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 39.53 की शानदार औसत व 150.94 के स्ट्राइक रेट से 3953 रन बनाये हुए है. उनका इस आईपीएल में भी आरसीबी की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन रहा था.
The post एबी डिविलियर्स के संन्यास के बाद सुरेश रैना कह गये कुछ ऐसा, जिसे जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.
