Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: नाईट क्लब में जमकर थिरके सौरव गांगुली वीडियो हुआ वायरल

भारत के महान कप्तान सौरव गांगुली को हमेशा से गंभीर खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है. ऐसे में अगर आप से कोई ये कहे कि सौरव गांगुली क्लब में डांस कर रहें होंगे तो शायद ही आप को विश्वास हो,लेकिन हाल में गांगुली का एक क्लब में डांस करते हुए विडियो वायरल हो रहा है.

क्लब में डांस करते हुए 

भारत के पूर्व महान कप्तान सौरव गांगुली का एक विडियो आज कल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है, इस विडियो में गाँगुली क्लब में अपने डांस मूव दिखा रहे है. वैसे ये काफी ज्यादा हैरान करने वाले है, क्योंकि गांगुली क्रिकेट के मैदान में बेहद गंभीर भूमिका में नज़र आते थे.

पन्त की कर चुके हैं तारीफ 

सौरव गांगुली भी पन्त से काफी ज्यादा प्रभावित नज़र आ रहें है. उनकी तारीफ करते हुए उन्होने कहा था कि ‘‘ ऋषभ सही समय पर भारतीय टीम में जगह बनाएगा. मुझे लगता है कि वह भारत का भविष्य है.’’

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए चुनी गई भारत की टी-20 टीम में अनदेखी के दो दिन बाद ऋषभ पंत ने यह पारी खेली.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों का समय आएगा. ये युवा खिलाड़ी हैं, कोई जल्दबाजी नहीं है. समय के साथ ये ज्यादा मैच खेलेंगे और तब तक वे परिपक्व हो जाएंगे. आने वाले सालों में ये भारत के लिए खेलेंगे.’’

आप को बता दे कि दादा पन्त के शतक के बाद भी उनके मुरीद हो गए थे. ऋषभ पंत की पारी देखने के बाद सौरव गांगुली ने ट्वीट किया भी किया था. उन्होंने लिखा था- मैंने साल 2008 में मैकुलम की पारी देखी थी. ऋषभ पंत की पारी भी उसी स्तर की थी. …शानदार पारी. पन्त ने हैदराबाद के खिलाफ 128 रन की पारी खेली थी.

फिलहाल आप यहाँ पर देखें प्रिंस ऑफ़ कोलकाता का डांस 

The post वीडियो: नाईट क्लब में जमकर थिरके सौरव गांगुली वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.