खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का 42वां मुकाबला गुरुवार दिल्ली डेयर डेविल्स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में वैसे तो सनराईजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन (92) और कप्तान केन विलियमसन (83) 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। लेकिन इन दोनों के बाद भी सिर्फ एक ही खिलाड़ी की जमकर तारीफ हुई। ये बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से खेलने वाले ऋषभ पंत थे।
नहीं होगी श्रीदेवी मौत की जांच, जानिएं क्यों!
ऋषभ पंत ने इस मैच में आइपीएल कॅरियर का अपना पहला शतक लगाया। इस मैच में ऋषभ पंत ने 63 गेंदों पर नाबाद 128 रनों की पारी खेली। जहां एक ओर इस सीजन में अब तक खेले गए हैदराबाद के मैचों में उनके गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा था लेकिन रिषभ पंत के सामने हैदराबाद के गेंदबाज को एक भी नहीं चली।
आखिर शाहरुख खान को क्यों मांगनी पड़ी माफी!
हैदराबाद के इतने मजबूत बॉलिंग लाइन अप के आगे ऋषभ पंत पहाड़ के जैसे खड़े रहे और आइपीएल कॅरियर का अपना पहला शतक जमा दिया। इस मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत ने सभी को अपना लोहा मनवा दिया और इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बना डाले। लेकिन इसके बाद भी उनके साथ एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया जिसकी कल्पना खुद ऋषभ ने भी नहीं की होगी, जी हां। ऋषभ पंत ने इस मैच में नाबाद 122 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिस कारण ऋषभ पंत के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड बन गया है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की यात्रा को लेककर प्रशासन अलर्ट
इससे पहले भी आइपीएल में ऐसा हुआ है लेकिन पंत अब ऐसे खिलाडिय़ों की लिस्ट में सबसे उपर पहुंच गए हैं। जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले ये रिकॉर्ड एंड्रयू साइमंड्स के नाम था। उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 117 रन की पारी खेली थी, लेकिन फिर भी उनकी टीम डेक्कन चार्जर्स को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब सबसे टॉप पर ऋषभ पंत का नाम आ गया है।