Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में पंजाब से ज्यादा इस टीम की हार से प्रीति ज़िंटा है बेहद खुश ,जानिये

खेल डेस्क। आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम नॉकआउट मुकाबलों से बाहर हो गयी है लेकिन इस टीम की मालकिन प्रीति ज़िंटा ने अपनी टीम के बाहर होने पर चिंता व्यक्त की लेकिन मुंबई इंडियन्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली की जीत पर बेहद खुश है और प्रीति ने मुंबई के प्ले ऑफ से बाहर होने पर ख़ुशी व्यक्त की।

प्रीति जिंटा ने चेन्नई और पंजाब के मैच के दौरान बताते हुए कहा है कि कि वह खुश थी कि मुंबई प्ले-ऑफ में खेलने में नाकाम रही थी। और उन्होंने आगे भी इसी बात को ख़ुशी व्यक्त हुए कहा कि "मैं बहुत खुश हूं कि मुंबई फाइनल में नहीं जा रही है .. वास्तव में बेहद खुश है।"

इसके अलावा मुंबई को तो दिल्ली के खिलाफ हार का तो सामना करना पड़ा ही लेकिन उसी दिन शाम को प्रीति ज़िंटा की टीम किंग्स इलेवन को भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वह आईपीएल से बाहर हो गयी।

एक समय जिंटा टीम से उम्मीद लगाए बैठी थी कि उनकी टीम चेन्नई को 100 से पहले आउट कर दे लेकिन बाद में दीपक चाहर और सुरेश रैना ने पंजाब की किस्मत ख़राब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और किंग्स की माल किन और अधिक सदमे पहुंच चुकी थी।