इस साल यानी 2018 में क्रिकेट जगत में दो टीम टेस्ट में अपना ऐतिहासिक डेब्यू कर रही है। इनमें से एक अफगानिस्तान है जो जून में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी और दूसरी टीम आयरलैंड है जो पहला टेस्ट मई में यानी अभी पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही है।
आयरलैंड का टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू
आयरलैंड के साथ इस डेब्यू टेस्ट में जहां उनके 11 ग्यारह खिलाड़ियों ने अपना टेस्ट डेब्यू किया तो वहीं पाकिस्तान की ओर से भी दो युवा खिलाड़ियों ने टेस्ट में डेब्यू किया है। पाकिस्तान के इन दो युवा खिलाड़ियों में से एक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का भतीजा इमाम-उल-हक भी शामिल है।
इंजमाम के भतीजे ने भी किया डेब्यू

अपने पहले 4 वनडे खेलने के बाद ही टेस्ट टीम में शामिल होने वाले पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक के भतीजे इमाम की शुरुआत कुछ खास नहीं बल्कि बेहद दर्दनाक रही।
इमाम आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच की पहली गेंद पर ही बुरी तरह से चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें फर्स्ट एड दिया गया और फिर वो मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए।
इंजमाम के भतीजे इमाम का दर्दनाक डेब्यू
Imam Ul Haq collides with two Irish fielders while running between the wickets#IREvPAK pic.twitter.com/m3WjBRYm8i
— ARY Sports (@ARYSports_Web) May 12, 2018
दरअसल, पाकिस्तान आयरलैंड के इस पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के वजह से खेल नहीं हो पाया। जिसके बाद दूसरे दिन टॉस जीतकर आयरलैंड ने गेंदबाजी का फैसला लिया। आयरलैंड की तरफ से पहला ओवर लेकर टिम मुर्ताघ.
ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजहर अली ने लेग साइड में खेल कर रन लेने के लिए भागे जिनका साथ दूसरी छोर पर खड़े इमाम ने भी दिया. रन पूरे करने के दौरान इमाम विकेटकीपर निआल ओ ’ ब्रायन और टायरोन केन से बुरी तरह टकरा गए।
चोटिल होने के बाद मात्र 7 रन पर हुए आउट
इस टक्कर की वजह से इमाम पहली गेंद पर ही बिना गेंद खेले ही इंजर्ड हो गए। उसके बाद मैदान वो गिर गए। फिजियो ने आकर उन्हें फर्स्ट एड दिया, जिसके थोड़ी देर बार वो खड़े हुए खेलना शुरू किया। हालांकि इमाम उसके बाद ज्यादा दिन मैदान ज्यादा देर टिक नहीं पाए और मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए।
The post वीडियो: पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच ऐतिहासिक टेस्ट में इंजमाम के भतीजे का हुआ दर्दनाक डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.