Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आयरलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान

बेंगलुरू। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। शीर्ष क्रम के विश्वसनीय बल्लेबाज़ अजिंक्या रहाणे को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरू में होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिये विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। जबकि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, और भुवनेश्वर कुमार अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।

यह टेस्ट बेंगलुरु में 14 से 18 जून तक खेला जाएगा। बुमराह और भुवनेश्वर की जगह ईशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। वहीँ रोहित की जगह करुण नायर बल्लेबाजी के रूप में शामिल किया गया हैैै। इनके अलावा हार्दिक पांड्‍या और शार्दुल ठाकुर भी टीम में होंगे। आपको बता दे कि अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा मिलने के बाद यह उसका पहला टेस्ट मैच होगा।

वहीँ जून में आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी20 मैचों और इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली टी20 और वनडे सीरीज में विराट कोहली टीम की कमान संभालेंगे। टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को दो टी20 मैच खेलने है। पहले यह माना जा रहा था कि विराट इन मैचों में नहीं खेलेंगे, लेकिन अब वे इन मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।

The post आयरलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.