Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 ड्रग तस्करी में फंसे मार्केज मैक्सिको की टीम में शामिल

मैक्सिको सिटी 
अनुभवी डिफेंडर रफेल मार्केज को अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में चल रही जांच के बावजूद अगले महीने होने वाले विश्व कप फुटबाल के लिए मैक्सिको की 28 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है।
39 बरस के मार्केज ने फुटबाल से तीन महीने का ब्रेक लिया था। पिछले साल अगस्त में अमेरिकी जांच एजेंसियों ने उन पर मैक्सिको के एक ड्रग तस्करी समूह से जुड़े होने का आरोप लगाया था।
कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो ने कहा- मैदान से बाहर के घटनाक्रम से हमें कोई सरोकार नहीं लेकिन वह ऐसा फुटबालर है जो टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा सकता है। अपना 5वां विश्व कप खेल रहे मार्केज को डिफेंडर नहीं बल्कि मिडफील्डर के तौर पर रखा गया है।