खेल डेस्क। एक शाताब्दी से अधिक समय से अधिक क्रिकेट इतिहास में चली आ रही सिक्का उछालकर मैच में पहले बल्लेबाजी करने के फैसले की परम्परा में अब कुछ बदलाव होना जा रहे है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) अब इसमें कुछ बदलाव चाहता है। रिपोट्र्स के अनुसार आईसीसी अगले साल से शुरू होने वाली टेस्ट चैंपियनशिप में टॉस उछालने की प्रक्रिया को पूरी तरह से खत्म कर देगा। हालांकि इस पर बहस जारी है, अंतिम फैसला 28-29 मई को मुंबई में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
;ईएसपीएनक्रिकइन्फो की आज की रिपोर्ट के अनुसार, ;;टेस्ट क्रिकेट से मूल रूप से जुड़े टॉस को खत्म किया जा सकता है। आईसीसी क्रिकेट समिति इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है कि क्या मैच से पहले सिक्का उछालने की परंपरा समाप्त की जाए जिससे कि टेस्ट चैंपियनशिप में घरेलू मैदानों से मिलने वाले फायदे को कम किया जा सके। लेकिन हाल में इसकी प्रासंगिकता पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।। आलोचकों का कहना है कि इस परंपरा के कारण मेजबान टीमों को अनुचित लाभ मिलता है।
वेबसाइट ने पैनल के सदस्यों को भेजे गए पत्र में इस बात की को लेकर करते हुए लिखा है, ;टेस्ट पिचों की तैयारियों में घरेलू टीमों के हस्तक्षेप के वर्तमान स्तर को लेकर गंभीर चिंता है और समिति के एक से अधिक सदस्यों का मानना है कि प्रत्येक मैच में मेहमान टीम को टॉस पर फैसला करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। हालांकि समिति में कुछ अन्य सदस्य भी हैं, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त नहीं किए। काउंटी चैंपियनशिप में 2016 में टास नहीं किया गया और यहांतक कि भारत में भी घरेलू स्तर पर इसे हटाने का प्रस्ताव आया था लेकिन उसे नकार दिया गया था।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दावा किया कि इस कदम के बाद मैच लंबे चले तथा बल्ले और गेंद के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आईसीसी क्रिकेट समिति में पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले, एंड्रयू स्ट्रास, माहेला जयवर्धने, राहुल द्रविड़, टिम मे, न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट, अंपायर रिचर्ड केटलबोरोग, आईसीसी मैच रेफरी प्रमुख रंजन मदुगले, शॉन पोलाक और क्लेरी कोनोर हैं। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टास (सिक्का उछालने)की परंपरा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1877 में खेले गए पहले टेस्ट मैच से ही चली आ रही है। इससे यह तय किया जाता है कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करेगी। सिक्का घरेलू टीम का कप्तान उछालता है और मेहमान टीम का कप्तान ;हेड या टेल बोलता है।