Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर : एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बताया क्या होंगे आईपीएल का हिस्सा?

दुनिया के सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आज एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. यह खबर क्रिकेट प्रेमियों के लिए कुछ ऐसी है जिसे हर कोई हैरान और परेशान हो जायेगा. इस खबर से करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट जायेगा.

एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा

जिस बड़ी खबर की बात हम कर रहे है. वह यह है, की साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. एबी डिविलियर्स के द्वारा लिए गये इस फैसले से करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया है.

शानदार रहा है क्रिकेट करियर 

एबी ने साउथ अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट मैच 228 वनडे मैच और 78 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले है. उनका प्रदर्शन सभी फॉर्मेट में काफी शानदार रहा है.

वह विश्व क्रिकेट इतिहास के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक माने जाते है. वह टेस्ट में 50.66 की औसत से 8765 रन बना चुके थे. वही उन्होंने वनडे में 53.5 की औसत से 9577 रन बना लिए थे.

एबी डिविलियर्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है और अपने संन्यास की घोषणा की है. एबी डिविलियर्स क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने जाते है. उनके द्वारा अचानक लिए गये फैसले से हर कोई क्रिकेट प्रशंसक बहुत ज्यादा दुखी है. आज के बाद एबी डिविलियर्स को फैन्स क्रिकेट के मैदान पर खेलते नहीं देख पायेंगे, उन्होंने आईपीएल खेलने या न खेलने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है. हालाँकि डिविलियर्स घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे.

यहाँ देखे एबी के संन्यास का वीडियो 

 

The post बड़ी खबर : एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बताया क्या होंगे आईपीएल का हिस्सा? appeared first on SportzWiki Hindi.