आईपीएल का 11वां सीजन कल यानी 27 मई को चेन्नई सुपर किंग्स की तीसरी जीत के साथ ही समाप्त हो गया. यह पूरा सीजन काफी शानदार साबित हुआ है. इसके हर मैच में नए रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश की है. कुछ तो इसमें कामयाब भी हुए हैं.
हैदराबाद ने सेट किया शानदार टारगेट

इसी एक साथ इसका फाइनल मुकाबला पूरे सीजन से कई गुना ज्यादा शानदार साबित हुआ. यह मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए. कप्तान केन विलिमयसन ने 36 गेंदों पर 47 रन और यूसुफ पठान ने 25 गेंदों पर 45 रन की नाबाद पारी खेली.
चेन्नई ने जीता मैच

शिखर धवन ने 25 गेंदों पर 26, शाकिब उल हसन ने 15 गेंदों पर 23 रन और कार्लोस ब्रेथवेट ने 11 गेंदों पर 21 रन बनाये. इसी के साथ चेन्नई की ओर से लुंगी नगिडी, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा, ड्वेन ब्रावो और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से मात दे दी. चेन्नई की टीम ने हैदराबाद द्वारा दिए गए 178 रनों के लक्ष्य को महज दो विकेट खोकर 18.3 ओवर में हासिल कर लिया.
वॉटसन ने खेली शानदार पारी

चेन्नई की जीत में सबसे अहम भूमिका शेन वॉटसन ने निभाई. पारी की शुरुआत करने आए वॉटसन ने शानदार शतक जड़ कर मैच को एकतरफा बना दिया. उनकी पारी की एक ख़ास बात यह भी रही कि उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत बहुत धीमी की और नौ गेंदें खेलने के बाद अपना खाता खोला. लेकिन, आठवें ओवर के बाद ऐसी तेजी पकड़ी कि 51 गेंदों पर शतक बना दिया.
वॉटसन ने आठ छक्के और 11 चौकों की मदद से 57 गेंदों पर नाबाद 117 रनों की पारी खेल अपनी टीम को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया.
अश्विन ने ट्वीट कर दी बधाई

चेन्नई सुपर किंग्स को मिली तीसरी जीत के बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचन्द्र अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है.
अश्विन ने इस ट्वीट में लिखा, “कल रात चेन्नई ने एक अद्भुत उपलब्धि हासिल की. तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीत कर चेन्नई, मुंबई इंडियन्स के बराबर पहुँच गयी. महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई.”
Amazing achievement by @ChennaiIPL last night, 3rd Ipl title and joint best alongside @mipaltan. A big congrats to @msdhoni and his team. #IPL2018
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) May 28, 2018
The post चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनने पर अश्विन ने ख़ास अंदाज में दी महेंद्र सिंह धोनी को जीत की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.