द.अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने अभी पिछले दिनों अचानक अपने संन्यास की घोषणा की दी। अब इस मामले में द.अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का बयान आया है। उन्होंने कहा कि एबी डीविलियर्स का टीम में ना होना द.अफ्रीका के लिए बड़ी क्षति है और टीम को अगामी कुछ चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। यह बाते ग्रीम स्मिथ ने न्यूज एजेंसी रायटर से बातचीत के दौरान कही।
चुनौती के लिए रहे तैयार

ग्रीम स्मिथ का मानना है कि आने वाले दिनों में द.अफ्रीका टीम को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। रायटर से बात करते हुए ग्रीम स्मिथ न कहा कि, ”वह अपरिवर्तनीय है। अचानक एबी डीविलियर्स का संन्यास लेना द.अफ्रीका के लिए बड़ा नुकसान है। टीम को आगे कुछ सालों में चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए।”
बता दें कि एबी डीविलियर्स ने अपने 14 साल के क्रिकेट करियर को समाप्त करते हुए पिछले समाप्त एक वीडियो संदेश के जरिए संन्यास की जानकारी दी थी। डीविलियर्स की पहचान दुनिया भर में उम्दा बल्लेबाज और एक अच्छे फील्डर के रूप में होती है।
मैंने इसके बारे में नहीं सोचा था

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रीम स्मिथ ने डीविलियर्स के संन्यास के बारे में नहीं सोचा था। उनका मानना था कि डीविलियर्स साल 2019 विश्वकप के बाद ही संन्यास लेगा। बातचीत के दौरान स्मिथ ने कहा,
”मैंने सोचा था कि वह निश्चित रूप से 2019 विश्वकप के बाद ही संन्यास लेगा। उन्होंने वापसी की और गर्मियों में घर में अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैंने इसके बारे में नहीं सोचा था।”
हमें फैसले का सम्मान करना चाहिए

एबी डीविलियर्स ने टेस्ट मैच में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए। इसी के साथ वो द.अफ्रीका के चौथे सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं। एबी डीविलियर्स के नाम सबसे तेज अर्धशतक,शतक और 1500 रन बनाने का रिकॉर्ड है। सीएट क्रिकेट रेटिंग के दौरान स्मिथ ने कहा कि,
‘आखिरकार लोग बहुत निराश हैं। क्योंकि वो उन्हें याद कर रहे हैं। वह शानदार खिलाड़ी हैं। वो उन्हें और खेलता देखना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने लगभग 15 सालों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उनके पास कुछ भी नहीं है यह तय करने के लिए क्या पर्याप्त? उनके पास अपने निजी कारण होंगे। हमें इसका सम्मान करना चाहिए।’
भारतीय टीम से विराट को अलग करने जैसा

डीविलियर्स के संन्यास को ग्रीम स्मिथ ने द.अफ्रीका के लिए बड़ी क्षति बताई है। उन्होंने कहा कि वो एक अच्छा बल्लेबाज है और उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता है। ग्रीम स्मिथ ने कहा कि यह ठीक उसी तरह हुआ जैसे भारतीय टीम से विराट कोहली को अलग करना है।
‘एबी जैसा खिलाड़ी खोना अपरिवर्तनीय है। वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं। यह भारतीय टीम से विराट कोहली को अलग करने के समान है। हरकोई कहेगा कि यह एक बड़ा नुकसान है। दक्षिण अफ्रीका टीम ने एक एक्स फैक्टर खो दिया है। जो अकेले ही गेम को चेंज कर सकता है।’
The post ग्रीम स्मिथ ने मौजूदा समय के इस भारतीय खिलाड़ी से की डिविलियर्स के सन्यास की तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.