खेल डेस्क। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनो के विशाल अंतर से हरा दिया और इस मैच के हीरो झारखण्ड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रहे और जिन्होंने इस मैच में 21 गेंदों में 62 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गयी।
ईशान ने अपनी इस पारी का श्रेय भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया। ईशान किशन ने कहा कि धोनी झारखंड से भी हैं और मैं हर दिन उनसे ही सीख रहा हूं। जब भी हम मिलते हैं तो वह मुझे सुझाव देते है। लेकिन फिर भी मैंने नेट पर लम्बे शॉट्स मारे।
किशन ने फिर रोहित शर्मा के लिए कहा कि "जब मैंने रोहित भाई से बातचीत की, तो उन्होंने मुझको खुद मैच में वापस आने को कहा और मैं भी उस डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहा था और आखिरी पल तक इसे देख रहा था और जब मैंने मैच में पहला छक्का लगाया तो रोहित भाई ने कहा कि अगर आपको शॉट के लिए गेंद मिलती है तो इसके लिए जा सकते हो।