नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के कप्तान विराट कोहली मैदान पर तो अपनी फिटनेस के जरीये खूब तारीफ बटोरते नजर आत है। मैच के दौरान मैदान पर अपनी फिटनेस तो कई बार विराट कोहली ने साबित की है लेकिन इस बार उन्हे इसे चैलेंज के तौर पर अपनी फिटनेस साबित करने का मौका मिला है जिसके लिए विराट कोहली तैयार है।
डिविलियर्स के संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत में मची हलचल, क्रिकेटरों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ;फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी।
राजस्थान के खिलाफ मैच जीतने के बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कही ये बात!
राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरुकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी। राठौड़ ने अभिनेता रितिक रोशन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और को टैग किया था।
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारियों ने आदिवासी क्षेत्रों को लेकर कही ये बड़ी बात!
इसके बाद विराट कोहली ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह जिम में व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ कोहली ने ट्वीट किया है कि ;;मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ;फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा।
I have accepted the #FitnessChallenge by @ra_THORe sir. Now I would like to challenge my wife @AnushkaSharma , our PM @narendramodi ji and @msdhoni Bhai for the same. #HumFitTohIndiaFit #ComeOutAndPlay pic.twitter.com/e9BAToE6bg
— Virat Kohli (@imVkohli) May 23, 2018