पाकिस्तान की क्रिकेट और विवाद का एक जबरदस्त रिश्ता है। पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में विवादों का सिलसिला शुरू से रहा है और पाकिस्तान की क्रिकेट कुछ दिन बी विवादों के बिना आगे नहीं बढ़ सकती है। इसी तरह से कुछ दिनों की शांति के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट में विवाद ने एक बार फिर से एन्ट्री की है और इस बार एक खिलाड़ी ने अपने कोच पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।

उमर अकमल ने पूर्व कोच वकार यूनिस पर लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में एक समय एक शानदार युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज के तौर पर जाने गए उमर अकमल और पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज रहे वकार यूनिस पर आए दिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता ही रहा है। और इसी तरह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार यूनिस पर उमर अकमल ने बड़े सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

विकेटकीपिंग नहीं करने पर टीम से निकालने की धमकी देने का आरोप
हमेशा ही विवादों से नाता रखने वाले पाकिस्तान की क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर उमर अकमल ने इस बार अपने पूर्व कोच को ही टारगेट कर लिया है। उमर अकमल ने वकार यूनिस पर विकेटकीपिंग नहीं करने पर टीम से बाहर करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

टेस्ट मैच में मैंने विकेटकीपिंग करने से किया था इनकार
उमर अकमल ने पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान कप के फाइनल मैच के होने के बाद रविवार रात को अपने बयान में कहा कि “पाकिस्तान की क्रिकेट के बारे में बात करते हुए मैं इसे स्वीकार करता हूं कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने से इनकार कर दिया था। मैंने सीमित ओवर की क्रिकेट में 3-4 साल तक विकेटकीपिंग की।”

विकेटकीपिंग से इनकार करने पर वकार ने मुझे टीम से निकालने की दी धमकी
“वहां पर हमारे कोच रहे वकार यूनिस ने मुझे टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने को कहा लेकिन मैंने इससे इनकार कर दिया क्योंकि हमारी दुबई में टेस्ट सीरीज आने वाली थी और वहां पर मिस्बाह उल हक(टीम के कप्तान) तीन स्पिन गेंदबाज और एक तेज गेंदबाज का प्रयोग करना चाहते थे।”
“मुझे उस दौरान उनके(वकार यूनिस ) शब्द याद हैं। मैं देखूंगा कि तुम्हें भविष्य में खेलने की अनुमति कौन देता है। मैंने इस चीज का विरोध किया मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post पाकिस्तान के विवादित क्रिकेटर उमर अकमल ने अपने पूर्व कोच वकार यूनिस पर लगाए सनसनीखेज आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.