आईपीएल का 11वां सीजन खत्म होने के मुकाम पर पहुँच चुका है. इसके हर मैच में कुछ नया देखने को मिलता है. 20 ओवर का यह टूर्नामेंट सभी को बहुत ज्यादा भाता है. 3-4 घन्टे तक चलने वाले एक मैच में लोग काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं. जल्दी निर्णय हो जाने के कारण आईपीएल लोगों को बहुत पसंद आता है.
इसके अलावा भी आईपीएल की बहुत सारी खूबियाँ हैं. जैसे इसमें टीम देश के हिसाब से विभाजित नहीं होती हैं. सभी राष्ट्रिय टीम के खिलाड़ी मिल कर अलग-अलग टीम बनाते हैं. साथ ही मिल जुलकर इस टूर्नामेंट का लुत्फ़ उठाते हैं. सभी खिलाड़ी निजी तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं.
पंत के खिलाफ उड़ रही हैं अफवाहें

ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं जिनका आईपीएल में अभी तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. उनके खिलाफ भारतीय टीम में न शामिल होने को लेकार इस समय काफी अफवाएं उड़ रही. उनके एक बयान को गलत तरह से लिया जा रहा है और लोगों के सामने गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल रहे ऋषभ पंत हैं.
पंत ने किया ट्वीट

ऋषभ पंत ने हाल ही में ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. पंत ने इस पोस्ट में लिखा है, “भारतीय टीम में खेलने के लिए न चुने जाने के बारे में मेरे बयान को लेकर कुछ अफवाहें फ़ैल रही हैं. जिनके बारे में मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं, कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है. इसलिए मैं बस इस बात का स्पष्टीकरण दे रहा हूं. इसलिए कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें और मुझे मेरे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने दें.”
Just to clarify some rumours going around about my statement about not getting selected to play for india I never said anything like that it so just giving out my clarification
.So please stop spreading rumours and let me concentrate on my cricket
— Rishabh Pant (@RishabPant777) May 13, 2018
पंत का अभी तक का प्रदर्शन

रिषभ पंत का अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने इस सीजन में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पंत ने अभी तक 36 मैच खेलकर 1146 रन बनाए हैं. जिसमें 108 चौके और 61 छक्के भी शामिल हैं. उनके इस सीजन के शानदार प्रदर्शन से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भारतीय राष्ट्रिय टीम में अपनी जगह बना लेंगें.
The post भारतीय टीम में न चुने जाने के बाद पन्त ने किया था चयन समिति पर कटाक्ष अब कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.
.So please stop spreading rumours and let me concentrate on my cricket 