खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी शानदार प्रदर्शन कर रही है इस टीम के सभी खेल्दियो ने जीत में अभी तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है राजस्थान के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने यह विश्वास व्यक्त किया है की उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल में तीन बैक-टू-बैक मैच जीत सकती है। राजस्थान रॉयल्स को आज दिनेश कार्तिक की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है।
कुलकर्णी ने कहा कि सभी खेल हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं शायद, अब हमें कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने का अच्छा मौका मिला है। हमें जो गति मिली है, मुझे यकीन है कि हम ऐसा करने में सक्षम होंगे। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है बटलर ने अभी तक टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
कुलकर्णी ने आर्चर के लिए कहा कि "मुझे लगता है कि एक ऐसा गेंदबाज जो 145 किमी से गेंदबाजी कर रहा है, और बल्लेबाज के लिए इसका सामना करना बहुत मुश्किल है - विशेष रूप से जिस तरह से वह गेंदबाजी करता है, वह एक विशेष है।