Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश टीम को झटका,ये खिलाडी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हुआ बाहर

खेल डेस्क। बांग्लादेश की टीम को 3 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की श्रंखला खेलनी है। इस सीरीज से बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बाहर हो गए है इस तेज गेंदबाज के पैर में चोट की वजह से यह अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए है।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने मुस्तफिजुर रहमान को पिछले हफ्ते राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद पैर में दर्द की शिकायत महसूस हुई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा है,कि "बाद के परीक्षणों से मुश्तफिजुर के बाएं पैर की अंगुली पर एक दरार प्रकट की है जो उन्हें कुछ हफ्तों तक आराम की सलाह है।"

बीसीबी के वरिष्ठ चिकित्सक देबाशिस चौधरी ने कहा, "ऐसी चोटों से ठीक होने में लगभग तीन से चार सप्ताह लगते हैं और इसलिए वह अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सकते हैं।"अफगानिस्तान 3 जून से 7 जून तक भारतीय शहर देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ टी -20 श्रृंखला खेलेगा।