बिग बैश के 2017-2018 सीजन में मेलबर्न स्टार्स टीम की हालत सबसे ज्यादा ख़राब रही थी. जॉन हैस्टिंग की कप्तानी वाली इस टीम ने 10 मैचों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज कर पायी थी. जबकि आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस वजह से मेलबर्न स्टार्स पॉइंट टेबल में चार अंको के साथ सबसे नीचे रही. इस दौरान टीम का नेट रन रेट माइनस 0.926 रहा.
इस टीम में क्रिकेट स्टार्स की कमी नही थी. इसमें जेम्स फॉकनर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस जैसे खिलाड़ी मौजूद थे. लेकिन इसके बाद भी टीम अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही.
ड्वेन ब्रावो और आदिल राशिद को किया फ्रेंचाइजी ने शामिल

मेलबर्न स्टार्स टीम ने अगले सीजन में अपनी किस्मत बदलने के लिए वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो और इंग्लैंड के आदिल राशिद के साथ अगले सीजन में अपनी टीम में शामिल करने के लिए करार किया है. जबकि इस दौरान केविन पीटरसन और ल्यूक राईट ने टीम को अलविदा कह दिया है.
ब्रावो ने आईपीएल में मचाया धमाल
वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो में इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. ब्रावो ने इस आईपीएल सीजन की शुरुआत ही धमाकेदार की थी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में ब्रावो ने 68 रनों की पारी खेलकर चेन्नई को जीत दिलायी थी.

ब्रावो एक ऐसे ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं जो तेजी के साथ रन बना सकते हैं. साथ ही डेथ ओवर में आकर अच्छी गेंदबाजी करते हैं. वहीं इंग्लैंड के लेग ब्रेक बॉलर आदिल राशिद ने पिछले कुछ समय में शानदार गेंदबाजी की है.
ऐसे में आदिल राशिद और ड्वेन ब्रावो मिलकर मेलबर्न स्टार्स टीम की किस्मत बदल सकते हैं. ब्रावो इससे पहले के सीजन में मेलबर्न रेजेगैड से खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.
The post बिग बैश के अगले सीजन में इस टीम की किस्मत बदलने के लिए खेलेंगे ड्वेन ब्रावो appeared first on SportzWiki Hindi.