Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने दिया पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया चैलेन्ज तो आज कोहली ने वीडियो पोस्ट कर दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री और ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ट्विटर में एक नया फिटनेस चैलेंज शुरू किया। अपने एक वीडियो को शेयर करते हुए राठौड़ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी चैलेंज किया। विराट कोहली ने यह चैलेंज को स्वीकार कर और इसे पूरा भी किया। इसी के साथ कोहली ने तीन अन्य लोगों को भी चैलेंज के लिए टैग किया। कल से शुरू हुए इस आभियान को जबरदस्त हिट्स मिल रहे हैं।

विराट ने दिया अनुष्का शर्मा को चैलेंज

विराट कोहली ने अपने चैलेंज को कप्लीट करते हुए तीन अन्य लोगों को टैग किया। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,एमएस धोनी और पत्नी अनुष्का शर्मा शामिल हैं। पीएम मोदी और अनुष्का शर्मा ने विराट के चैलेंजर्स को स्वीकार कर लिया है।

अनुष्का ने विराट को चैलेंज को कप्लीट करते हुए एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में शेयर किया। वीडियो में अनुष्का शर्मा जिम में नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने कम्लीट किया चैलेंज

पति विराट कोहली के द्वारा दिए गए चैलेंज  को पत्नी अनुष्का शर्मा ने कम्लीट कर दिखाया। अनुष्का शर्मा ने ट्विटर में चैलेंज को कम्लीट करते हुए वीडियो शेयर किया।

अनुष्का ने अपने चैलेंज में वरूण धवन,दिनेश कार्तिक की पत्नी,दीपिका पल्लीकल को टैग किया। केंद्रीयमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ‘हम फिट तो इंडिया फिट’कैंपेन चला रहे हैं।

 

पीएम मोदी ने भी स्वीकार विराट का चैलेंज

विराट कोहली ने पीएम मोदी को भी अपन चैलेंज में टैग किया था। पीएम मोदी ने विराट कोहली को रिप्लाई करते हुए चैलेंज स्वीकार कर लिया। विराट कोहली,पीएम मोदी और अनुष्का शर्मा जैसी हस्तियों के योगदान से पूरा कैंपेन सुपरहिट हो रहा है। जल्द ही पीएम मोदी का भी फिटनेस चैलेंज वीडियो हम सभी को देखने को मिलेगा।

विराट कोहली जून महीने में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जाना था। लेकिन गले में चोट के चलते कोहली इंग्लैंड में अब काउंटी नहीं खेल पाएंगे। काउंटी क्रिकेट के लिए कोहली ने सरे की टीम से करार किया था।

हालांकि उस समय कोहली के इस कदम की जमकर अलोचना हुई थी। भारत और अफगानिस्तान के बीच 14-18 जून के बीच बेंगलुरू में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है।

The post विराट कोहली ने दिया पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया चैलेन्ज तो आज कोहली ने वीडियो पोस्ट कर दिया जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.