आईपीएल एक ऐसा मंच है, जिसके जरिये सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं. साथ ही अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं. देखा जाए तो ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रिय टीम तक पहुंचे हैं.
आईपीएल भारत का सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट बन चुका है. इसके हर मैच में कुछ न कुछ रोमांच देखने को मिलता है. इसी के साथ ही इसरे पसंद करने का एक अहम कारण भी है, वो ये है कि इसमें क्रिकेट के दिग्गजों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई चमकते सितारे भी देखने को मिलते हैं. जहाँ सभी मिल-जुलकर मस्ती करते नजर आते हैं.
फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंची सोनम और करीना

इसी दौरान स्टार स्पोर्ट्स के सेट पर दो मशहूर अदाकारा पहुंची. यह दोनों ही अदाकाराएँ अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग‘ के प्रमोशन के लिए पहुँचीं थी. यह कोई और नहीं सबकी पसंदीदा सोनम कपूर आहूजा और करीना कपूर खान हैं. इनके साथ ही सह कलाकार स्वरा भास्कर और सिखा तलसानिया भी मौजूद थी. सभी ने इसके सेट पर खूब जमकर मस्ती की.
ब्रेट ली और डैरेन के साथ की जमकर मस्ती

यह सभी बॉलीवुड की हस्तियाँ कल सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के सेट पर पहुंची. वहां कमेंट्री करते हुए डैरेन सैमी और मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली मौजूद थे. एक बार फिर क्रिकेट सितारों और बॉलीवुड की कलाकारों की मस्ती देखने को मिली. जिसका विडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है.
.@BrettLee_58‘s
moves vs @darensammy88‘s swagger
It’s #BESTvsBEST on the #KentCricketLIVE dance floor, #LIVEATFIVE today, courtesy the Veere Di Wedding cast. Stay tuned to Star Sports. pic.twitter.com/tkhytRIOEk
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 25, 2018
डैरेन और ब्रेट ली को सिखाया डांस

इस विडियो में बॉलीवुड हस्तियों ने ‘वीरे डी वेडिंग’ के गाने ‘तारीफान’ की धुनों पर जोर देने की कोशिश की. सोनम कपूर के पास विशेष रूप से कठिन काम था, क्योंकि सैमी को तेजी से डांस स्टेप्स पर पकड़ना मुश्किल था.
भास्कर और तलसानिया ने दूसरी तरफ ली को कुछ ‘भंगड़ा’ स्टेप सिखाने की पूरी कोशिश की. करीना कपूर खान ने पूरे समय दर्शक बन कर मौके का लुत्फ़ उठाना चुना.
The post वीडियो: सोनम कपूर ने डैरेन सैमी और ब्रेट ली को सीखाया मैच के दौरान डांस देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.
moves vs 