स्पोट्स डेस्क। भारत ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान के साथ अपनी पकड़ बनाए रखी है और सालाना अपडेट के बाद बड़े अंतर के साथ बढ़त बनाकर अपनी स्थिति को मजबूत कर दिया है, जिसमें 2014-15 से श्रृंखला के परिणाम हटा दिए गए हैं। भारत की टीम 125 अंकों की पहुंच दर्ज करके पहले स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका पांच अंक गंवाकर 112 अंक तक पहुंच गया।
धोनी-वॉटसन की तूफानी पारी से चेन्नई फिर शिखर पर
रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है, जिसमें 106 अंकों के साथ चार अंक प्राप्त हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया फिर से न्यू जीलैंड की जगह तीसरे स्थान पर आ गया है जो कि तीन अप्रैल को अंतिम कट ऑफ तिथि में उससे आगे निकल गया था। इसके साथ ही इस अपडेट में इंग्लैंड को एक अंक का लाभ हुआ है और वह पांचवें स्थान पर है। अंतिम कट ऑफ तिथि को तीसरे स्थान पर रहने के कारण न्यू जीलैंड ने 200,000 डॉलर सुनिश्चित किए। भारत ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए 10 लाख डॉलर और साउथ अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर रहकर पांच लाख डॉलर जीते है।
B'DAY SPECIAL : शादी के बाद अनुष्का के पहले बर्थडे पर विराट ने किया ये काम, सोशल मीडिया भी हो गया दीवाना
अब न्यूजीलैंड 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है जबकि इंग्लैंड के 98 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर आ गई है। अब बांग्लादेश ने चार अंको की बढ़त के साथ 75 अंक प्राप्त करते हुए वेस्ट इंडीज को पीछे छोडक़र आठवें स्थान पर पहुंचा है। टेस्ट रैंकिंग में यह पहली बार हुआ है कि जब वेस्ट इंडीज नौवें स्थान पर पहुंचा है। वेस्ट इंडीज को पांच अंक का नुकसान हुआ जिससे अब उसके 67 अंक हैं। सबसे आखरी में दसवें नम्बर पर जिम्बाब्वे की टीम है जिसके केवल 2 अंक है।
आज मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर कडी चुनौती पेश करेगी आरसीबी
IPL11: इस आईपीएल में धोनी तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का यह विश्व रिकॉर्ड