आईपीएल में अब करो या मरो की जंग छिड़ गयी है. जो भी टीम डगमगाई वो सीधे बाहर हो जाएगी. इसलिए हर टीम अपने आप को साबित करने में जुटी हुई है. आज भी कुछ ऐसा ही मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच देखने को मिलेगा.
राजस्थान को जीतना होगा मैच

राजस्थान रॉयल्स आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. यह मैच राजस्थान के लिए बेहद अहम है. इस मैच में हार या जीत उसके प्लेऑफ के भविष्य पर फैसला करेगी. देखा जाए तो चेन्नई का प्लेऑफ का रास्ता दूर नहीं है अब. पर अब राजस्थान को हर मैच जीतना होगा.
खेलना होगा आदर्श मैच

अगर राजस्थान जीत जाती है, तो उसकी अंतिम चार में जाने की संभावनाएं बनीं रहेंगी, लेकिन हार उसे इस रेस से बाहर कर देगी. इस पर राजस्थान टीम के लेगस्पिनर ईश सोढ़ी ने कहा है कि, “राजस्थान रॉयल्स को एमएस धोनी की टीम को हराने के लिए एक आदर्श खेल खेलने की जरूरत है, जो कुछ हासिल करने में सक्षम नहीं है.”
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सोढ़ी ने कहा, “हमने कुछ मैच मैं अच्छा बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया हैं, लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण हमे समर्थन नहीं मिला है. जब हमने अच्छी गेंदबाजी की तब हमें ख़राब बल्लेबाजी के कारण समर्थन नहीं मिल पाया. यह मुख्य मुद्दा रहा है. हमने जो गेम जीते, हमने खेल की दोनों स्थितियों को अच्छी तरह से खेला.”
विकेट लेना और रन रोकना है मुख्य मंत्र

राजस्थान रॉयल्स द्वारा खेले गए 10 मैच में से उन्होंने सिर्फ चार मैच में जीत हासिल की है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में, संजू सैमसन ने 92 रन बनाकर उन्हें मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने में मदद की, जोस बटलर की अर्धशतक और लगातार गेंदबाजी इसके प्रमुख कारण रहे हैं.
सोढ़ी ने जोर दिया कि राजस्थान रॉयल्स का मुख्य मंत्र नियमित विकेट लेना और रनों को लुटाने से रोकने होगा. न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ने कहा कि, “राजस्थान रॉयल्स के सलाहकार शेन वॉर्न खिलाड़ियों के बीच इस दृष्टिकोण को जोड़ रहे हैं.”
रनों को रोकने के लिए विकेट लेना है अच्छा तरीका

“टी-20 में, रक्षात्मक मानसिकता रखना आसान है. वॉर्न इस बात में बहुत अच्छे थे. टी-20 में रनों को रोकने की कोशिश करना अहम है. रनों को रोकने का सबसे अच्छा तरीका विकेट लेना है. खेल में आक्रामक होना सबसे बेहतर चीज है जो कि मुझे अभ्यास करने में सहायता करता है.”
25 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा है कि, “अलग-अलग विकेटों को अपनाना महत्वपूर्ण होगा. वह अपनी गेंदबाजी की शैली की योजना बनाने के लिए कृष्णप्पा गौतम के इनपुट पर निर्भर थे.”
सोढ़ी ने कहा,
“मैं देखता हूं कि पिच पहले छह ओवरों में कैसी है. मैं कृष्णप्पा गौतम से बात करूंगा, देखें कि विकेट उनके लिए कैसे व्यवहार करता है और मैं अपनी गेंदबाजी की योजना बनाउंगा. आखिरी मैच में, हमने बल्लेबाजी की और मैं देख सकता था कि हमारी गेंदबाजी कैसी थी और विकेट कैसे गिर रहे थे. अब में प्लान करूँगा कि कैसे गेंदबाजी करनी है.”
The post ईश सोढ़ी ने राजस्थान को दिया धोनी की टीम को मात देने का मन्त्र, बताया कैसे राजस्थान देगी इस दिग्गज को मात appeared first on SportzWiki Hindi.