Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डी विल्लियर्स के बाद इस दिग्गज ने भी लिया संन्यास

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विल्लियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेकर सभी को चौका दिया लेकिन आयरलैंड के बल्लेबाज एड जॉयस ने भी गुरुवार को सन्यास लेने की घोषणा कर दी इस दिग्गज ने आयरलैंड के लिए कई पारियो को जीताने में मदद की है।

39 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कुल 78 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले - 17 मैच इंग्लैंड के लिए खेले और वह 2011 विश्वकप आयरिश टीम में वापस लौट आये और वह टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ-साथ सबसे विश्वसनीय बल्लेबाजों में से एक बन गए।

जॉयस ने कहा कि "मुझे लगता है कि खेलना बंद करना और एक नए अध्याय से शुरुआत करने का यही सही समय है।" "पाकिस्तान के खिलाफ हालिया टेस्ट मैच में इतने अविश्वसनी दिन थे और मेरे लिए यह कहना उचित है कि पेशेवर क्रिकेट में मेरा आखिरी क्रिकेट है।"