Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माधुरी दीक्षित को अपने बचपन के क्रश सुनील गवास्कर से मिला बर्थडे गिफ्ट, खुद माधुरी ने शेयर की तस्वीर

आईपीएल का 11वां सीजन लगभग खत्म होने की कगार पर पहुँच चुकी है. काफी लम्बे इंतजार के बाद फैन्स को इसका लुत्फ़ उठाने को मिला था. 27 मई के कुछ समय बाद ही वापस से इसका इन्तजार शुरू हो जाएगा. आईपीएल भारत का सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट बन गया हैं.

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसका फैसला बहुत कम समय में ही सामने आ जाता है. साथ ही इसमें सभी टीमें मिल जुलकर खेलती तो हैं ही साथ ही समय निकाल कर मस्ती भी करती हैं. इसी के साथ ही इसमें क्रिकेट जगत के कई जगमगाते सितारे देखने को मिलते हैं.

आईपीएल में शामिल होते हैं स्टार्स 

क्रिकेट के दिग्गजों के साथ-साथ आईपीएल में कई बॉलीवुड स्टार्स और बड़ी-बड़ी हस्तियाँ भी शामिल होती हैं. यह सभी टीम के ओनर के रूप में नजर आते हैं. देखा जाए तो यह क्रिकेट और बॉलीवुड स्टार्स का मिला जुला संगम हैं. जिसमें सभी की सामान भूमिका होती है. साथ ही सभी मिलकर एन्जॉय करते भी नज़र आते हैं.

आईपीएल शो में नजर आई माधुरी 

हालही में आईपीएल के एक शो पर बॉलीवुड की स्टार कलाकार माधुरी दीक्षित पहुंची. वह अपनी मराठी फिल्म बकेट लिस्ट के प्रमोशन के लिए यह पहुची थी. उनके साथ बॉलीवुड के जाने-माने प्रोडूसर करन जौहर भी थे. साथ ही इस शो में आईपीएल के कमेंटेटर सुनील गावस्कर और वी वी एस लक्ष्मण भी मौजूद थे.

सभी ने जमकर मस्ती की. जिसका विडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था. इसमें माधुरी दीक्षित बल्लेबाजी और सुनील गावस्कर गेंदबाजी करते दिख रहे थे. साथ ही करन जौहर और वी वी एस लक्ष्मण कमेंट्री कर रहे रहे थे.

माधुरी ने शेयर की तस्वीर 

इसी के बाद बॉलीवुड की अदाकारा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें उनके साथ सुनील गावस्कर भी हैं. उन्होंने यह पोस्ट अपने जन्मदिन के अवसर पर यानी 17 मई को शेयर किया हैं. माधुरी दीक्षित ने इस पर कैप्शन डाला है, “यह बहुत ही प्यारा जन्मदिन का सरप्राइज था. सुनील गावस्कर से मुलाकात, एक और आइटम मेरी ‘बकेटलिस्ट’ से बाहर निकला.”

The post माधुरी दीक्षित को अपने बचपन के क्रश सुनील गवास्कर से मिला बर्थडे गिफ्ट, खुद माधुरी ने शेयर की तस्वीर appeared first on SportzWiki Hindi.