Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली का विराट फैसला अनुष्का के प्रेग्नेंट होते ही घर से हटा देंगे ये सभी चीजे

क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता हमेशा से देखने को मिलता है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हैं. शादी से पहले  से शादी के बाद तक, अभी भी फैन्स को उनकी लाइफ से जुड़ी हर बात में काफी इन्ट्रेस्ट रहता है. वह उनकी छोटी से छोटी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. उसका असर यह है कि कोहली और अनुष्का अपनी लाइफ के बारे में अपने फैन्स तक जानकारी पहुंचाते रहते हैं.

कोहली की लाइफ में आए पॉजिटिव बदलाव 

इसी के साथ ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अपनी पर्सनल लाइफ पर ओपनली बोलने लगे हैं. अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं. विराट ने बताया कि उनकी लाइफ में अनुष्का के आने के बाद से उनमें काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं.

कोहली ने कहा, “अनुष्का काफी धार्मिक हैं. उनके साथ रहते हुए मैंने खुद के अंदर काफी बदलाव महसूस किए हैं. मैं अब पहले से ज्यादा शांत हो गया हूं.”

मेरे करियर को फ़्लैश करने वाली चीजों को हटा दूंगा

विराट ने पहली बार फैमिली प्लानिंग को लेकर भी खुलासा किया. उन्होंने कहा,

“मैं चाहता हूं कि जब भी मेरे बच्चे बड़े होंगे, तो मैं मेरे घर में मेरी उपलब्धियों से जुड़ी किसी भी चीज को न रखूं. मैं ऐसी सभी चीजों को घर से हटा दूंगा जो मेरे करियर को फ्लैश करे और ये फैसला मैंने और अनुष्का ने साथ में लिया है.”

अनुष्का को बताया ऑफ फील्ड कप्तान 

इससे पहले एक इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का को अपना ऑफ फील्ड कप्तान बताया था और उनकी जमकर तारीफ भी की थी. इंंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा के क्रिकेट के प्रति इन्ट्रेस्ट पर खुशी जाहिर करते हुए विराट ने कहा था,

“अनुष्का देश में हों या फिर देश से बाहर वो मैच जरुर देखती हैं और खिलाड़ी की भावनाओं को समझती हैं.”

इंटरव्यू के दौरान विराट से ऑफ फील्ड कैप्टन के बारे में भी सवाल पूछा गया, तो कुछ देर के लिए विराट ने चुप्पी साध ली लेकिन फिर अनुष्का का नाम लिया. विराट ने कहा कि,

“अनुष्का की सोच सकारात्मक है, उसके फैसले काफी हद तक सही साबित होते हैं, इसलिए वही मेरी ऑफ फील्ड कैप्टन है.”

The post कोहली का विराट फैसला अनुष्का के प्रेग्नेंट होते ही घर से हटा देंगे ये सभी चीजे appeared first on SportzWiki Hindi.