आईपीएल का 11वां सीजन काफी अच्छा साबित हो रहा है. इसके हर मैच में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है. इसमें हर खिलाड़ी नया रिकॉर्ड अपने नाम करने में जुटा हुआ है. साथ ही देखा जाए तो कुछ पुराने खिलाड़ी भी फॉर्म में वापस आने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
कार्तिक वापस आए फॉर्म में

इसमें सबसे उपर नाम है कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक का जो एक बार फिर से अपनी फॉर्म में वापस आ गए हैं. आईपीएल के इस सीजन में दिनेश कार्तिक ने 13 मैच में 412 रन बनाए हैं. इसी के साथ दिनेश कार्तिक कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
धोनी को पछाड़ नम्बर 1 फिनीशर बने दिनेश कार्तिक

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने मंगलवार रात को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 31 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी खेली. कार्तिक की इस उम्दा पारी की बदौलत कोलकाता ने राजस्थान को छह विकेट से हरा दिया. इस साल यह नौवां मौका है, जब दिनेश कार्तिक की बदौलत उनकी टीम ने टी-20 मैचों में किसी लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया हो. इनमें सात बार कार्तिक नाबाद रहे हैं.
कार्तिक ने की शानदार स्टंपिंग

इसी के साथ चाइनामैन कहे जाने वाले कुलदीप यादव ने इस मैच में 4 विकेट लिए. जिसमें अजिंक्य रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी, बेन स्टोक्स और जॉस बटलर को आउट कर के अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक का बेहतरीन प्रदर्शन रहा. राजस्थान के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक ने अपनी स्टंपिंग के जादू से स्टुअर्ट बिन्नी को पवेलियन की राह दिखाई.
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है कार्तिक का विडियो

इसी के साथ ही कार्तिक अपनी फॉर्म में वापस आ गए हैं. उनकी इस स्टंपिंग के विडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस मैच से पहले भी कई बार अपने विकेटकीपिंग की वजह से सुर्ख़ियों में आ चुके हैं.
बता दें कि कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2018 में अब तक 13 मैच खेलकर 51.50 की औसत और 152.59 की स्ट्राइक रेट से 412 रन बनाए हैं.
It’s all OK when it’s DK https://t.co/RXD9vDBawe
— Ashish Rana (@ARthegreat1) April 19, 2018
The post महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ यह भारतीय खिलाड़ी बना भारत का नया मैच फिनीशर, टीम में जगह पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.