Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजू सैमसन ने राजस्थान के मेंटोर शेन वार्न के जाने पर किया ये भावुक पोस्ट

आईपीएल का यह सीजन काफी शानदार साबित हो रहा है. इसके हर मैच में नया रोमांच देखने को मिलता है. साथ ही अभी की बात करें तो सभी टीमें प्ले ऑफ में जगह बनाने में लगी हुई है. देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है.

वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स तीसरे नंबर पर, मुंबई इंडियन्स चौथे नंबर पर, राजस्थान रॉयल्स पांचवें नंबर पर, किंग्स इलेवन पंजाब छठे नंबर पर, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर सांतवे और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आठवें स्थान पर चल रही है. इसी के साथ ही मुंबई और राजस्थान के प्ले ऑफ में जाने की ज्यादा संभावनाएं दिख रही हैं.

राजस्थान बना सकती है प्ले ऑफ में जगह 

राजस्थान का पिछला मैच मुंबई इंडियन्स के खिलाफ था, जिसमें राजस्थान ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी. इसी के साथ ही इसका अगला मैच 19 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ खेला जाना है. यह मैच काफी रोमांचक साबित होगा. इसमें दोनों ही टीमें प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगीं.

शेन वार्न ने लिया आईपीएल छोड़ने का फैसला

इसी के साथ राजस्थान के लिए एक बुरी खबर भी बरक़रार है. दुनिया के दिग्गज स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न ने आईपीएल छोड़कर अपने वतन लौटने का फैसला किया है. आईपीएल की पूर्व चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स के मेंटॉर वॉर्न ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. जिसके बाद से ही राजस्थान टीम काफी निराश नजर आ रही है.

संजू ने वार्न का किया धन्यवाद 

राजस्थान टीम के कई खिलाड़ी शेन वार्न को अपना आइडल मानते हैं. उनमें से एक खिलाड़ी संजू सैमसन भी हैं. संजू ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. उन्होने अपने साथ वार्न की तस्वीर पोस्ट करते हुए इस पोस्ट में लिखा, “इस आईपीएल सत्र में अब तक आपके बहुमूल्य और मूल्यवान मार्गदर्शन और समर्थन  के लिए आपका धन्यवाद. आपके साथ के पलों को हमेशा याद करेंगे.”

The post संजू सैमसन ने राजस्थान के मेंटोर शेन वार्न के जाने पर किया ये भावुक पोस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.