खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 में वैसे तो आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन जो इनमें से सबसे बेस्ट था आखिरकार उसी ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया। आईपीएल सीजन 11 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबद को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीलए का खिताब अपने नाम किया।
वैसे देखा जाएं तो चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले की शुरूआत से इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदाबाद ने अपनी शानदार गेंदबाजों की बदौलत इस सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया। सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने में गेंदबाजों का ही नहीं बल्कि टीम के कप्तान केन विलियमसन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन फाइनल में न तो कप्तान का दिन रहा और न ही गेंदबाजों का।
अब तक इस सीजन में अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाली सनराइजर्स के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी रन लुटाए जिसके कारण सनराइजर्स के गेंदबाजों के नाम एक शर्मशार रिकॉर्ड जुड़ गया। ये रिकॉर्ड किसी और खिलाड़ी के साथ नहीं बल्कि हैदराबद के स्टार गेंदबाज सिद्धार्थ कौल के साथ जुड़ा है। इस सीजन सिद्धार्थ कौल ने 17 मैचों 21 विकेट झटके है।
वहीं इन 17 मैचों में सिद्धार्थ ने 547 रन भी लुटाए है। हालांकि इस दौरान उनका अकॉनोमी 8.28 रहा है। लेकिन फिर भी इस बड़े मैच में उन्होंने जमकर रन लुटाए जिसके कारण उनके साथ ये शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। सिद्धार्थ ने इस मैच में फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने सिद्धार्थ कौल की जमकर पिटाई की। चेन्नई के बल्लेबाजों ने सिद्धार्थ कौल के तीन ओवर में ही 43 रन बनाए। इसी कारण वह चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो को पछाडकऱ आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बने गए हैं।