Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान राॅयल्स ने की शानदार जीत दर्ज,मगर जोफ्रा आर्चर के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकाॅर्ड

इण्डियन प्रीमियर लीग का 53वां मुकाबला शनिवार,यानि 19 मई को राजस्थान राॅयल्स और  राॅयल चैलेजर्स बंगलौर के बीच खेला गया। खेले जा चुके इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए विराट कोहली के कप्तानी वाली राॅयल चैलेजर्स बंगलौर को 30 रनों से मात दे दी।

इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकाॅर्ड

 

राजस्थान राॅयल्स की तरफ से जाॅस बटलर के अनुपस्थिती में राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान निभा डाले। इस मैच में राहुल के साथ जोफ्रा आर्चर ने ओपनिंग की। हालंकि जोफ्रा इस मैच में बुरी तरह फ्लाप रहे और दूसरे ओवर में उमेश यादव की गेंद पर पार्थिव पटेल को कैच दे बैठे। इसके साथ ही आर्चर ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकाॅर्ड भी जोड़ लिया है.

हो चुके तीन दफा डक आउट

आपको बता दे, अब आर्चर ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं,जो अपने डेब्यू आईपीएल में तीन बार डक पर आउट हो चुके हैं. इसके पहले पिचले साल के आईपीएल में केकेआर की तरफ से खेलते हुए कोलिन डी ग्रैंडहोम तीन बार डग आउट हो चुके हैं।

कभी यह खिलाड़ी भी हो चुका तीन बार जीरो पर आउट

इसके अलावा साल 2011 में कोच्ची टस्कर्स केरला की तरफ से खेलते हुए राइफी गोमेज भी तीन दफा बगैर खाता खोले आउट हो गए थे। साथ ही आईपीएल 2013 में भी आरसीबी की तरफ से डेब्यू करते हुए रवि रामपाल भी ऐसा कर चुके हैं।

कुछ ऐसा रहा जोफ्रा का प्रदर्शऩ

अगर इस सीजन के आईपीएल में आर्चर का प्रदर्शन देखे तो कोई खास नहीं रहा है. उनका इस सीजन में इस तरह प्रदर्शन 8, 1, 0, 0, 0, 0, 6,0 रहा। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी में काफी शानदार प्रदर्शन किया है.

आपको बता दे, इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर अपने वतन वापस लौट चुके हैं. ऐसे में राजस्थान राॅयल्स की तरफ उनकी जगह टीम में बतौर ओपनर जोफ्रा आर्चर को उतारे थी।हालंकि उनका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा।

The post राजस्थान राॅयल्स ने की शानदार जीत दर्ज,मगर जोफ्रा आर्चर के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकाॅर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.