Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका में हुए भारत-श्रीलंका टेस्ट के फिक्सिंग पर कोहली के बचपन के कोच राजकुमार का विराट बयान

भारतीय टीम के पिछले साल के श्रीलंका दौरे को लेकर शनिवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। श्रीलंका में पिछले साल भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, इस टेस्ट सीरीज के गाले में खेले गए तीसरे टेस्ट की पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। शनिवार को ये बात साबित हो गई है कि गाले में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में पिच फिक्सिंग की गई थी।

पिच फिक्सिंग को लेकर कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की प्रतिक्रिया

इंटरनेशनल न्यूज चैनल अल-जजीरा ने शनिवार को स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें साबित हुआ है कि गाले में खेला गया तीसरे टेस्ट मैच की पिच फिक्सिंग की गई थी। इस खबर ने पूरे क्रिकेट जगत को झगझोर कर रख दिया है, तो वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पिच फिक्सिंग की घटना है बहुत अफसोसजनक

राजकुमार शर्मा ने पिच फिक्सिंग के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करने के साथ ही कहा कि

ये बहुत ही बड़ा अफसोसजनक है। ये अच्छा है कि आईसीसी ने इस मामले को देखना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि वो वास्तविक तस्वीर के साथ बाहर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो ये बहुत दुख की बात होगी।”

क्रिकेट है एक भद्रजनों का खेल, इसमें नहीं होनी चाहिए ऐसी हरकत

इसके साथ ही राजकुमार शर्मा ने आगे कहा कि

ये सबकुछ देखना निराशाजनक है। क्रिकेट एक भद्रजनों का खेल है और इसमें ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। जो लोग इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं वे युवा पीढ़ी के लिए आदर्श मॉडल हैं। उन्हें ये सब नहीं करना चाहिए। अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए।”

अल-जजीरा ने स्टिंग ऑपरेशन कर पिच फिक्सिंग का किया खुलासा

आपको बता दें कि पिच फिक्सिंग को लेकर अल जजीरा ने दावा किया है कि मुंबई के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रॉबिन मौरिस, जो कथित तौर पर एक मैच फिक्सर है। उन्होंने पिच को बदलने के लिए पिछले साल गाले में ग्राउंड्समैन को रिश्वत देने की कोशिश की थी। इस टेस्ट मैच को भारत ने 304 रनों के अंतर से जीता था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post श्रीलंका में हुए भारत-श्रीलंका टेस्ट के फिक्सिंग पर कोहली के बचपन के कोच राजकुमार का विराट बयान appeared first on SportzWiki Hindi.