Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैनक्रॉफ्ट को भी मिली क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति

पर्थ, 15 मई; बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण प्रतिबंध झेल रहे आस्ट्रेलिया के कैमरून बैनक्रॉफ्ट को भी क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। वह वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के क्लब से क्रिकेट खेलेंगे। यहां 16 वेस्टर्न आस्ट्रेलिया प्रीमियर क्रिकेट क्लबों की आम बैठक में यह फैसला लिया गया।

केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीनों का प्रतिबंध लगा था। उनके साथ आस्ट्रेलिया के तत्कालिन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर को भी एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

इन दोनों को भी हाल में क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमित मिल गई है।

वेस्टर्न आस्ट्रेलिया प्रीमियर क्रिकेट क्लब के नियमों को मुताबिक, क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा लगाया गय प्रतिंबध क्लब क्रिकेट में भी मान्य होता है। हालांकि न्यू साउथ वेल्स जैसे राज्यों में सीए का प्रतिबंध क्लब क्रिकेट में लागू नहीं होता इसलिए स्मिथ और वार्नर को प्रतिबंध के बाद भी खेलने की अनुमति मिल गई।

बैनक्रॉफ्ट का प्रतिबंध इसी साल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। इसके बाद वह पर्थ स्कोचर्स और राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

The post बैनक्रॉफ्ट को भी मिली क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति appeared first on SportzWiki Hindi.